विधायक ने सीएम का जताया आभार
भीमताल (नैनीताल)। शासन द्वारा सोमवार की शाम भीमताल नगर पालिका का शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश जारी होने के साथ विकास कार्यों में तेजी, कर्मचारियों की वृद्वि और बजट में भी वृद्वि होगी। भीमताल नगर पालिका का शासनादेश जारी होने के साथ विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। विधायक ने कहा कि नगर पंचायत भीमताल को नगर पालिका बनाने के लिए उन्होंने सीएम से मांग की थी। सीएम ने भीमताल वासियों की लंबे समय से चले आ रही नगर पालिका की मांग को कैबिनेट बैठक में पूरा किया था। उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश पर शहरी विकास सचिव आरके सुंधाशु ने सोमवार को नगर पालिका का शासनादेश जारी किया है। कैड़ा ने कहा कि नगर पालिका बनने से पालिका का बजट बढ़ेगा व क्षेत्र का विकास होगा , कर्मचारियो के बढ़ने के साथ ही रोज़गार भी मिलेगा,कैड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नगर पालिका बनाने की घोषणा कई बार की थी। लेकिन शासनादेश जारी नहीं किया। कैड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पिछले चुनावी घोषणा पत्र में नगर पालिका का दर्जा दिलाने की बात कही थी जिसका वादा आज पूरा किया ,भाजपा द्वारा पालिका का शासनादेश जारी कर भीमताल वासियों को एक बड़ा तोफहा दिया है।
————————————————
1- नगर पालिका बनने से कर्मचारियों की तैनाती, बजट में वृद्वि के साथ विकास कार्यों में तेजी आएगी। नगर के सभी 9 वार्डों में तेजी से काम होंगे। नगर पालिका बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक राम सिंह कैड़ा, सांसद अजय भट्ट, शहरी विकास मंत्री का आभार जताता हूं।
देवेंद्र सिंह चनौतिया, चेयरमैन
2 – भीमताल के नगर पालिका के शासनादेश जारी होने पर क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा , बजट बढ़ेगा तो विकास कार्य भी बढ़ेंगे।कर्मचारी बढ़ेंगे तो कार्य की रफ़्तार भी बढ़ेगी , नगर पालिका बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक राम सिंह कैड़ा, सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त करता हूँ ।
राजेश नेगी ,पूर्व अध्यक्ष भीमताल नगर पंचायत
————————————-
3- अभी तक नगर पंचायत का एरिया बड़ा होने के व कर्मचारियों के कम होने से क्षेत्र के कार्यों में ढीलढाल रहती थी ।लेकिन अब नगर पालिका का शासनादेश जारी होने से कर्मचारियों की भी बढ़ोतरी होगी ,सभी काम समय पर होंगे ,सभी को बधाई ।
रामपाल सिंह गंगोला,सभासद
————————————————————
4 – भाजपा के 2018 चुनावी घोषणा पत्र में नगर पंचायत भीमताल को पालिका बनाने की वादा किया गया था,जो अभी पूरा किया गया ,बजट बढ़ेगा तो क्षेत्र का विकास भी अधिक होगा ,विधायक ,सांसद व मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त कारता हूँ।
नितिन राणा ,ज़िला मंत्री भाजपा
नैनीताल
————————————————————————————————
भीमताल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा
विधायक जी का स्वागत व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम साय 3 बजे तिकोनिया ,भीमताल
में किया जाएगा
—————————————————
09/10/23 – 05
फोटो कैप्शन :-
फोटो पी 01 – नगर पालिका बनने से कर्मचारियों की तैनाती, बजट में वृद्वि के साथ विकास कार्यों में तेजी आएगी।
देवेंद्र सिंह चनौतिया, चेयरमैन
फोटो पी02 – भीमताल के नगर पालिका के शासनादेश जारी होने पर क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा ,
राजेश नेगी ,पूर्व अध्यक्ष भीमताल नगर पंचायत
फोटो पी03 – अभी तक नगर पंचायत का एरिया बड़ा होने के व कर्मचारियों के कम होने से क्षेत्र के कार्यों में ढीलढाल रहती थी ,
रामपाल सिंह गंगोला,सभासद
फोटो पी04 – भाजपा के 2018 चुनावी घोषणा पत्र में नगर पंचायत भीमताल को पालिका बनाने की वादा किया गया था,
नितिन राणा ,ज़िला मंत्री भाजपा
नैनीताल
