टाइल्स लगाने में देरी से व्यापारियों में रोष

भीमताल में व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल मल्लीताल बाजार क्षेत्र में लगाई जा रही टाइल्स के काम में धीमी गति होने से नाराज व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की है। व्यापारियों ने लोक निर्माण के अधिकारियों और ठेकेदार से जल्द टाइल्स नहीं लगाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने कहा कि विभाग और ठेकेदार अभी तक सड़क पर टाइल्स नहीं लगा पाए हैं। इससे बाजार क्षेत्र के व्यापारियों का कारोबार ठप्प पड़ा है। लोनिवि के जेई केके पाठक ने जल्द निर्माण कार्य करने का आश्वासन दिया है। विरोध करने वालों में व्यापारी भानू लोशाली, भास्कर भगवाल, अरुण कांडपाल, मोहित जोशी, विनीत जोशी शामिल रहे।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ठेकेदार के साथ वार्ता करते हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *