सीबीएसई बोर्ड से हटाकर उत्तराखंड बोर्ड में विद्यालय को शामिल करने का प्रस्ताव पारित

अभिभावक संघ बैठक में प्रस्ताव पारित

भीमताल। लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल में बुधवार को शिक्षक अभिभावक संघ और एसएमसी अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में अटल उत्कृष्ट विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड से हटाकर उत्तराखंड बोर्ड में शामिल किया जाए इस पर चर्चा की गई।अभिभावकों ने सीबीएसई बोर्ड से बच्चों को आ रही दिक्कतों और परेशानियों को सामने रखते हुए विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड से हटा कर उत्तराखंड बोर्ड में शामिल करने पर सहमति जताई। प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा ने बताया बैठक में विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड में रखा जाए या उत्तराखंड बोर्ड में इसके लिए सहमति ली गई। जिसमें अधिकतर अभिभावकों ने उत्तराखंड बोर्ड के लिए सहमति दी। और कुछ ने सीबीएसई बोर्ड के लिए। जिसके चलते अटल उत्कृष्ट लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज को सीबीएसई से हटा कर उत्तराखंड बोर्ड में शामिल करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में अभिभावक शिक्षक संघ अध्यक्ष पूरन चंद्र आर्य, एसएमसी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रजवार, प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *