विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग के डहरा के पास क्षतिग्रस्त मोटर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार से क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द से जल्द सही कराने को कहा। कैड़ा ने कहा कि मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से 16 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मार्ग को सही कराने के लिए 1.24 करोड़ रुपये स्वीकृत कराकर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया हैं। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार से निर्माण कार्य में गुणवत्ता लाने और जल्द मार्ग को सही कराने को कहा है। ताकि ग्रामीणों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
