वायुमंडल की गतिविधियों से रूबरू विद्यार्थी

भीमताल ग्राफिक एरा में कार्यशाला संपन्न

भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में भारत, बेल्जियम और अन्य वैज्ञानिकों की तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बीना कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में एरीज के निदेशक प्रो दीपांकर बनर्जी ने विद्यार्थियों को सूर्य और वायुमंडल को लेकर विस्तार से अवगत कराया। साथ ही बताया कि एरीज और बेल्जियम की ओर से देवस्थल स्थित वेधशाला को लेकर खगोल विज्ञान में तमाम रिसर्च किए जा रहे हैं। बेल्जियम के डॉ डेविड बैर्गमन ने विद्यार्थियों को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का सोलर ऑबिटर मिशन के बारे में जानकारी दी। साथ ही अन्य जानकारियां साझा की। डॉ विरेंद्र यादव ने सनस्पोट कैसे बनते हैं और उनसे कैसे जानकारी मिलती हैं इसके बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यशाला में बीटेक के छात्रों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। परिसर निदेशक प्रो डॉ एमसी लोहानी और डॉ पुष्पा नेगी ने वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से विद्यार्थियों को बेहतर जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *