भीमताल (नैनीताल) भीमताल के रामलीला मैदान में एक निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया ,शिविर में आसपास के दर्जनों मरीजो ने आँख सम्बन्धी समस्याओं की निशुल्क जांच करवाई, आंख का लाल होना,मोतियाबिंद,काला मोतियाबिंद व चश्मा जांच आदि भी करायी,शिविर का आयोजन शुभानु अस्पताल हल्द्वानी एवं भीमेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से संयुक्त रूप से किया गया , मौके पर सीएससी भीमताल के डॉ० बी डी तिवारी, विवेक सिंह, पंकज बिष्ट, रजनीश सुयाल व सभासद भारत लोशाली एवं भीमेश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष शरद पांडे मौजूद रहे,
