सड़क निर्माण का काम जल्द पूरा कराए

डीडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

भीमताल (नैनीताल)। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने बुधवार को अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत जंगलियागांव का निरीक्षण किया। डीडीओ ने राज्य सरकार और मनरेगा योजना से जंगलियागांव में किए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। गोस्वामी ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना से बन रहे मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के मनरेगा अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही पेयजल टैंक, जल संरक्षण टैंक और गौशाला के निर्माण कार्यों का मूल्यांकन कर भुगतान करने को कहा। डीडीओ ने इंटर कॉलेज में निर्मित मैदान के निर्माण कार्य, बाउंड्री के काम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, हरीश श्रीवास्तव, गोपाल दत्त पलड़िया, महेश्वर सिंह, पूरन सिंह, नारायण सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *