पंचम नवरात्र से शुरु होगी रानीबाग की रामलीला
भीमताल (नैनीताल) रानीबाग मे रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो से चल रही है । इस संबंध मे आयोजित हुई बैठक में रामलीला कमेटी के सचिव मोहन बुढलाकोटी ने बताया कि लीला का आयोजन पंचम नवरात्र 19 अक्टूबर से शुरु होगा । बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमेटी अध्यक्ष योगेश सिंह रजवार ने बताया कि रानीबाग मे सत्तर के दशक से रामलीला का आयोजन शुरु हुआ । लीला के आयोजन में आसपास के सभी गाँवों के लोगों का सहयोग लिया जा रहा है । इस वर्ष राम की भूमिका मे गौरव नेगी , लक्ष्मण मानस रजवार, भरत ओजस तथा शत्रुघ्न की भुमिका भास्कर निभा रहा है । पात्रों को चन्द्रमोहन नौगाई, गोपाल गिरी, नंदकिशोर, लक्ष्मण रजवार , पुष्कर आदि प्रशिक्षण दे रहे हैं ।
बैठक मे संजय साह, दीपक नौगाई, भुवन लाल साह, राजन डबराल , पवन साह, सुरेश जंतवाल, ब्रिजेश नौगाई, नीरज नौगाई, धीरज बिष्ट, राजू लोहनी आदि उपस्थित थे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *