सामान्य ज्ञान में पतलोट और विज्ञान में नाई और रहे अव्वल

भीड़ापनी में विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता आयोजित

भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा के भीड़ापानी इंटर कॉलेज में दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी सुलोहिता नेगी के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट एसबीएसएम राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पतलोट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान ड्रामा में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नाई ने प्रथम स्थान पर रहा। महोत्सव का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुलोहिता नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख खड़क सिंह नगदली, ब्लाक समन्वयक आशुतोष साह और स्थलीय प्रधानाचार्य गीता बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। विज्ञान महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग में बच्चों ने मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी प्रस्तुत की। जिसमें जूनियर वर्ग में उप विषय पर्यावरण के लिए जीवन शैली में लक्ष्य पनेरू ने प्रथम, गौरव नयाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज द्वितीय, कृषि में हिमांशु नयाल, संचार एवं परिवहन में साक्षी नयाल प्रथम और सचिन नौलिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संगणात्मक चिंतन में नेहा प्रथम और पल्लवी द्वितीय रही।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को विज्ञान के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संयोजक प्रधानाचार्य गीता बिष्ट, ब्लॉक समन्वयक आशुतोष साह, शेर सिंह बिष्ट, मनीष पाण्डे, , रिंकू नगरकोटी, अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *