भीमताल में भाजपाईयों ने रक्षा राज्य मंत्री को बताई समस्याएं
भीमताल (नैनीताल)। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के बुधवार को भीमताल पहुंचने पर भाजपाईयों ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भीमताल में मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल पार्किंग का निर्माण न होने की समस्या से अवगत कराया। साथ ही पानी की समस्या को हल करने, रोडवेज स्टेशन निर्माण की मांग को पूरा करने की अपील की। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से स्थानीय लोगों की मांगों को गंभीरता से हल कराने के लिए कहा। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, गौतम मटियाली, रवि कुमार, प्रदीप पाठक, पंकज जोशी, भावना मेहरा, योगेश तिवारी, कमलेश रावत, शिप्रा जोशी, कमल जोशी, आशु पाठक शामिल रहे।

पार्किंग की समस्या बताते भाजपा कार्यकर्ता