सड़क न बनने को लेकर ग्रामीण पहुंचे ब्लॉक प्रमुख के पास

भीमताल में हैड़ियागांव के ग्रामीणों ने सड़क बनाने को दिया ज्ञापन

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक की ग्राम सभा हैड़ियागांव के ग्रामीण सड़क नहीं बनने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने पर लोनिवि के लिए नाराजगी जताते हुए ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को बताया कि सड़क नहीं बनने से आए दिन दुघर्टनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या पर ब्लॉक प्रमुख ने लोनिवि के अधिकारियों को सड़क का निर्माण करने के निर्देश दिए। साथ ही बिष्ट ने ग्रामीणों की समस्या हल करने को कहा। बिष्ट ने नौल धारों का संरक्षण करने के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राधा कुल्याल, लता पलड़िया, पूरन भट्ट अमिता लोहनी, पूरन लाल, लक्ष्मण गंगोला इंदर मेहता शामिल रहे।

ब्लाक प्रमुख की ज्ञापन देते हैडियागाँव के ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *