पेयजल लाइन बिछाने में मिली अनियमितता तो डीएम ने रोक दिया ठेकेदार का वेतन

ईई को फटकार लगाने के साथ मांगा स्पष्टीकरण

भीमताल (नैनीताल)। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को अलचौना गांव में पहुंचकर जल जीवन मिशन में अनियमितता मिलने पर ठेकेदार का भुगतान रोकने के साथ पेयजल निगम के ईई को कड़ी फटकार लगाने के साथ सीडीओ को ईई से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अलचौना में जल जीवन मिशन योजना के तहत बिछाई जा रही 9 किमी लंबी पेयजल लाइन का निरीक्षण किया तो डीएम को कमियां ही कमियां मिली। डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह के अंदर दोबारा काम करने के निर्देश ईई को दिए। डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना पर लापारवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लाखों से तैयार योजना को गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना से संबंधित कार्य एसडीएम के नेतृत्व में किए जाएंगे। इस दौरान सीडीओ डॉ संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *