शुक्रवार की दोपहर कार में लगी आग
भीमताल (नैनीताल)। काठगोदाम -हैड़ाखान-खनस्यू मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर की एक कार में अचानक आग लगने से कार जलकर राख हो गई। गनीमत रही कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। लेकिन कार में आग कैसे लगी इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। कार में आग लगने से वाहन स्वामी को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा है।
