डांठ में रामलीला का आयोजन
भीमताल (नैनीताल)। आदर्श रामलीला कमेटी डांठ में द्वितीय दिवस की रामलीला का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता धीरज तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। रामलीला मंचन में स्थानीय कलाकारों की ओर से किए गए धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद लोगों को बेहद पंसद आया। रामलीला देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। रामलीला को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष सतीश टम्टा, दीपू तिवारी, मोहित श्रीवास्तव, अतुल भारती, रवि कुमार, योगेश ढैला, गौरव पांडे, सौरव श्रीवास्तव, कौशल पांडे, जगदीश सनवाल,ललित मोहन, पवन कुमार, हिमांशु गिरी आदि शामिल रहे।

भीमताल में डाठ की रामलीला में सीता स्वयंवर का दृश्य