प्रशासन ने तीन पानी की अवैध बोरिंग की सीज

भीमताल (नैनीताल)। बाईपास क्षेत्र बिना प्रशासन की अनुमति के पानी की बोरिंग करने पर बुधवार को राजस्व विभाग और जलसंस्थान ने तीन पानी की बोरिंगों को सीज कर दिया। एसडीएम राहुल साह ने बताया कि बाईपास में पानी की बोरिंग बिना अनुमति किए जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर तीन लोगों को नोटिस भेजा गया था। बुधवार को प्रशासन और जलसंस्थान की टीम को भेजकर तीन जगह की गई पानी की अवैध बोरिंग को सीज कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम आगे भी बिना अनुमति के पानी की बोरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस दौरान पटवारी राकेश कठायत, जलसंस्थान जेई हर्षित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *