आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ कार्यक्रम
भीमताल (नैनीताल)। पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना भीमताल की ओर से क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के 11 बच्चों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आंगनबाड़ी केंद्रों से विदाई लेने बच्चों का प्रवेश प्राथमिक विद्यालय में होगा। विभाग ने केक काटकर बच्चों साथ खुशी जाहिर की। विभाग की ओर से बच्चों को पोषण शिक्षा किट वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, डॉ. रेनू मर्तोलिया, कैलाश वर्मा, जगदीश प्रसाद, पुष्पा रानी, हेमा मासीवाल शामिल रहे।
