भीमताल (नैनीताल)। जिले में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में डेंगू को लेकर फॉगिंग की जा रही है। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए गांवों के सार्वजनिक जगहों पर फॉगिंग की जा रही है। साथ ही लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुपी, भूमियाधार, डोब-ल्वेशाल, नगारीगांव, मेहरागांव, घोड़ाखाल के सार्वजनिक क्षेत्रों में फॉगिंग करने के साथ लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी है।उन्होंने ग्राम पंचायतों में फैलने वाली बिमारियों को रोकथाम के लिए सरकार से बजट देने की मांग की है। प्रधान हेमा आर्य, गणेश जोशी, कमल गोस्वामी, नवीन क्वीरा, धीरेंद्र जीना, कुंदन जीना, कमल कुल्याल शामिल रहे।