ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

माध्यमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

भीमताल। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महरा गांव में विकासखंड भीमताल के सभी माध्यमिक विद्यालयों के बीच ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नितेश बिष्ट व विशिष्ट अतिथि सभासद नीरज रैकुनी द्वारा किया गया,
मुख्य शिक्षा अधिकारी जाग मोहन सोनी द्वारा बताया गया की प्रतियोगिता में 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में अंडर 19, जूनियर वर्ग में अंडर 17 और सब जूनियर अंडर 14 के बीच खेली गई।
प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में जीबी पंत भवाली विजेता, राईका चांफी उप विजेता, जूनियर वर्ग में जीबी पंत भवाली विजेता, एल पी राईका भीमताल उप विजेता और सब जूनियर वर्ग में एलपी राईका भीमताल विजेता और रॉ उ मा वि महरागांव दूसरे स्थान पर रहा।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज बनकोटी, ब्लॉक समन्वयक अजय कुमार, कृष्ण चंद्र, कैलाश आगरकोटी, प्रकाश सिंह नगदली, शैलेंद्र सिंह, मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *