भीमताल। हरमन माइनर स्कूल भीमताल में बुधवार को स्पेन के पैराडाइज रिवॉल्यूशन के सदस्यों द्वारा एक दिवसीय कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन किया। पैराडाइज रिवॉल्यूशन के सदस्यों के विद्यालय में पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की संस्कृति की झलक के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्पेनिश जेवियर होलगाड़ो और विद्यालय के प्रधानाचार्य केडी सिंह ने किया। स्पेन के विद्यार्थियों ने शिक्षा, कानून, प्रशासन, खेल सामाजिक कार्य सहित अन्य जानकारी ली। और स्पेन की प्रतिनिधि मंडल की सदस्य द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भक्ति पांडे और किया पाठक ने किया।
निर्मल नेगी
भीमताल
2018 पी04