भीमताल के डाठ पर रामलीला का आयोजन
भीमताल (नैनीताल)। आदर्श रामलीला कमेटी डाठ भीमताल में मंगलवार से रामलीला का आयोजन शुरू हो गया है। रामलीला का उद्घाटन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश लाल वर्मा और रामलीला कमेटी अध्यक्ष सतीश टम्टा ने किया। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने नटी सूत्रधार, रामजन्म, ताडिका वध, सुबाहु मारिच दरबार, सुबाहु वध, अहिल्या का उद्धार का किरदार निभाया गया।वही नौकुचीयाताल रामलीला में श्री राम द्वारा शिव धनुष तोड़ सीता संग स्वयंवर रचा गया ,धूमधाम से राम बारात निकली गई , रामलीला देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम में सदस्य प्रेमा लोहनी, नीमा भंडारी, नीमा नेगी, पंकज उप्रेती, सतीश पाण्डेय, डीके डालाकोटी, कैलाश गिरी, रवि कुमार, अतुल कुमार, योगेश ढैला, जगदीश सनवाल, हिमांशु गिरी शामिल रहे।
