विश्व हिंदू परिषद निकालेगा रामनवमी पर बाइक रैली

भीमताल (नैनीताल)। रामलीला मैदान मल्लीताल के हनुमान मंदिर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद भीमताल के अध्यक्ष अध्यक्ष कमल सिंह देवका की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने बैठक की। पदाधिकारियों ने कहा कि रामनवमी पर भीमताल में बाइक रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली पर भारी संख्या में युवा शामिल होंगे। साथ ही कहा कि मंगलवार में दिन भीमताल में नाई और मांस की दुकानों को बंद करवाने के लिए पशु विभाग, नगर पंचायत और भीमताल पुलिस को आवेदन दिए जाएंगे। पदाधिकारियों ने सनातन धर्म को मजबूत करने की बात कहीं। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, आशु पाठक, विनीत जोशी, राहुल जोशी, अर्जुन चनौतिया, राजू नयाल, कार्तिक रजवार, गौतम मटियाली, रवि कुमार, मोहित वर्मा, आयुष बृजवासी, कार्तिक रजवार शामिल रहे।


भीमताल में बैठक करते विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *