भीमेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा दिया जायेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

भीमताल (नैनीताल) भीमताल की भीमेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें स्थानीय महिलाओं को मोमबत्ती और ऐपण बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा ।समिति के अध्यक्ष शरद पांडेय ने बताया की महिला सशक्तिकरण व आगामी त्यौहार दीपावली को देखते हुए ऐपन और मोमबत्ती बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण गुरुवार से दिया जा रहा है। इच्छुक महिलाएँ शिविर में रामनिवास और नौकुचियाताल में सुबह 11 बजे से प्रशिक्षण में भाग ले सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *