वृद्धजनों को बांटे व्हीलचेयर, कान की मशीन

समाज कल्याण ने खनस्यू में बांटे उपकरण

भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यू में बुधवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में मुख्य अतिथि ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने व्योश्री योजना से दिव्यांगों और वृद्धजनों को विभिन्न सहायता उपकरण बांटे। ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने व्हीलचेयर, कान की मशीन, कृत्रिम हैंड, छड़ी, कृत्रिम पांव और तमाम उपकरण दिव्यांगजन और वृद्धजनों को निशुल्क बांटे। उन्होंने समाज कल्याण के अधिकारियों को ग्रामीणों को विभाग की योजना की जानकारी देने के साथ योजना का लाभ देने को कहा। साथ ही दिव्यांग, वृद्धावस्था, किसान पेंशन से जोड़ने को कहा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने ग्रामीणों को विभाग की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही कहा कि पूर्व में चयनित लाभार्थियों को बुधवार को निशुल्क उपकरण वितरित किए गए। शिविर में बीडीओ तनवीर असगर, रवि गोस्वामी, दीपक बर्गली, राम सिंह मेवाड़ी, रामू मछखोलिया, भुवन भट्ट आदि शामिल रहे।

दिव्यांगों और वृद्धजनों को उपकरण देती ब्लाक प्रमुख कैडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *