भीमताल फार्मेसी विभाग में सतत शिक्षा कार्यक्रम संपन्न
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सतत शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत ने किया। रावत ने कहा कि दवा निर्माण के क्षेत्र में शैक्षिक, शोध संस्थानों के सफल प्रयोग और उसके जन स्वास्थ्य के प्रयोग में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भेषज विज्ञान विभाग में विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत फार्मासिस्टों के लिए सतत शिक्षा पर कार्यक्रम किया गया। कुलपति ने विश्वविद्यालय में हो रहे शोधों को लैब से धरातल तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्ययोजना लागू करने की जानकारी दी। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने फार्मासिस्टों को स्वास्थ्य की रीड़ बताने के साथ कार्यक्षेत्र में बेहतर काम की क्षमता के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन की आवश्यकता बताई। खाद्य एवं औषधि विभाग की वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती, मीनाक्षी बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, संजय प्रभाकर को सम्मानित किया। इस दौरान प्रो. पीयूष मित्तल, विशेषज्ञ मीनाक्षी बिष्ट, प्रो हिमांशु जोशी, संयोजक अनीता सिंह, निदेशक एलके सिंह, डॉ. कुमुद उपाध्याय, प्रो. अमित जोशी, प्रो. तपन नैनवाल मौजूद रहे। संचालन आयोजक सचिव डॉ. महेंद्र राणा ने किया।