विधानसभा भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी द्वारा अनेकों विकास कार्य मात्र 5 वर्ष में किए गए थे।

विधानसभा भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी अनुसार उनके कार्यकाल मैं उनके द्वारा अनेकों विकास कार्य मात्र 5 वर्ष में किए गए। जिसमें बड़े-बड़े विकसित विकास शामिल है, जिनकी मांग क्षेत्रवासी सदियों से करते आ रहे थे, जिसमें ओखलकांडा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, तहसील ,सिमलिया साननी मोटर मार्ग तथा 15 से 16 विद्यालयों का उच्चीकरण तथा कई विद्यालयों के पद सृजित तथा वृत्तीय स्वीकृति दिलाई गई ।
धानाचुली लिफ्ट पेयजल योजना, आईटीआई ,तथा दोसापानी डिग्री कॉलेज का भवन निर्माण, भीमताल डिग्री कॉलेज, उप तहसील रामगढ़, बालिका इंटर कॉलेज रामगढ़, जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए । पूर्व विधायक के अनुसार इन 7 वर्षों में ओखलकांडा अस्पताल में एक्स-रे मशीन एवं अन्य उपकरण उपलब्ध नहीं कराए हैं ।
और यही हाल रामगढ़ तथा पदमपुरी चिकित्सालय का है। और वर्तमान विधायक द्वारा केवल सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से केवल वाह वाई लूटने के लिए जनता को गुमराह किया जा रहा है। विधानसभा की लगभग सभी सड़कों में गड्ढे हो चुके हैं ,और अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है ,विद्यालयों में शिक्षक नहीं है ,परंतु किसी भी प्रकार का कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है । अभी अतिक्रमण के नाम पर सलड़ी से लेकर पूरी विधानसभा में लोगों के घर तथा दुकान टूटने जा रहे थे । जिसमें हमारी टीम द्वारा माननीय हाईकोर्ट एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की ,जिसमें माननीय उच्च न्यायालय ने हमारी प्रार्थना सुनी जिसमें क्षेत्र वासियों को अतिक्रमण के नाम पर राहत दिलाई गई जिसमें माननीय उच्च न्यायालय का मैं धन्यवाद करता हूं।
पूर्व विधायक द्वारा बताया गया कि ओखलकांडा में सिमलिया शालिनी मार्ग जो की अति महत्वपूर्ण सड़क थी (15 km) का निर्माण उनके कार्यकाल में किया गया।
परंतु पिछले 8 माह से काठगोदाम हैड़ाखान( 1 km) मार्ग ध्वस्त हुआ पड़ा है। केंद्र तथा राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद भी अभी तक सड़क निर्माण तथा सुधारीकरण का कार्य नहीं किया गया है ।
इसमें भी वर्तमान विधायक द्वारा वही सोशल मीडिया का रच रचाया खेल खेला जा रहा है। जिसमें जनता को भ्रमित किया जा रहा है । मैं सरकार तथा वर्तमान विधायक को चेतावनी देता हूं कि यदि मेरी विधानसभा के अवरुद्ध कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण नहीं किया गया तो मैं धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हूंगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *