मल्लिकार्जुन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
भीमताल (नैनीताल)।मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल में महिला सशक्तिकरण और परिवार को लेकर मंगलवार को विद्यार्थियों को महिला अपराध, हिंसा को लेकर जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य कमल चंद्र, शिक्षिका मंजू जोशी ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में महिलाओं को लेकर आ रही समस्या की जानकारी दी। उन्होंने दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, समाज में महिलाओं की स्थिति, स्कूली बच्चों का परिवार में महत्व और बड़े बुर्जुगों की परेशानियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं का सम्मान करने के साथ परिवार में बेहतर तालमेल बनाने के लिए जागरूक किया।