40 खिलाड़ियों को कलर बेल्ट और आरव को मिली ब्लैक बेल्ट

भीमताल (नैनीताल)। औरों मार्शल आर्ट एकेडमी भीमताल की ओर से कराटे बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें 40 खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट जीती। इनमें 7 खिलाड़ियों ने येलो, 6 खिलाड़ियों ने ऑरेंज ,9 खिलाड़ियों ने ग्रीन, 10 खिलाड़ियों ने पर्पल, तीन खिलाड़ियों ने ब्लू , 7 खिलाड़ियों ने ब्राउन बेल्ट और एक खिलाड़ी ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त की। आयोजन में 11 साल के आरव परिहार ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर भीमताल के सबसे कम उम्र के ब्लैक बेल्ट होने का कीर्तिमान रचा है। आयोजन के निर्णायक सैनसाई राकेश कुमार, सैनसाई विनोद लखेरा, सैनसाई अनीता बोरा रहे। सिकाई इंडिया महासचिव सिहान हिमांशु कुलेठा ने बताया कि कराटे मार्शल आर्ट आत्मरक्षा की सर्वोत्तम कला है। बालिकाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। वर्तमान में बालिकाओं के साथ जो घटनाएं घटित हो रही हैं उससे निपटने के लिए मार्शल आर्ट का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है।

भीमताल में ऑरो मार्शल आर्ट के खिलाड़ी ट्रॉफ़ी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *