यूकेडी विधान सभा प्रत्याशी राहुल ने थामा कांग्रेस का दामन

भीमताल (नैनीताल) भीमताल के पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष
और भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी व
यूकेडी से विधानसभा प्रत्याशी रहे
एडवोकेट राहुल जोशी मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश के संरक्षण में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं शीर्ष सभी नेता उपास्थित रहे। राहुल जोशी ने बताया कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से आहत होकर आज उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की। उन्होंने कहा कि देश को स्थापित करने और विकास करने वाली पार्टी केवल कांग्रेस ही है । बाक़ी भाजपा ने सबसे ज़्यादा हिंदुओं को ही ठगने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया की उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है ऐसे में जनता अब निर्णायक साबित होगी। जोशी ने कहा कि यूकेडी में हो रही गुटबाजी से भी वह आहत हो चूके थे,जिसके चलते मंगलवार को शीर्ष नेताओ के सम्मुख उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।इधर दान सिंह भंडारी की संस्तुति में गजेंद्र सिंह बोरा को ओखलकांडा ब्लॉक अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई ।कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजीव आर्य,पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी,भीमताल नगरपालिका के अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया, नगर अध्यक्ष डी के डालाकोटि,पीसीसी सदस्य केदार पलड़िया, राकेश बृजवासी, सौरभ रौतेला, सौरभ भट्ट, सतीश टम्टा, कुमुद बृजवासी, कुंदन नयाल,मदन नौलिया आदि लोग उपास्थित रहे।

कांग्रेस के शीर्ष नेताओ के नेतत्व में सदस्यता लेते भीमताल के राहुल जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *