विद्यालयों में मोटे अनाज के रूप में ‘गढ़ भोज’ दिवस मनाया गया ।

सप्ताह में एक बार मनाया जायेगा गढ़भोज दिवस

निर्मल नेगी
भीमताल (नैनीताल) उत्तराखण्ड में गढ़भोज को पहचान दिलाकर इसको रोज़गार का ज़रिया बनाने की पहल व्यापक रूप लेने लगी है इसका उद्देश्य पहाड़ी भोजन को पहचान दिलाने के साथ ही उसकी पौष्टिकता से लोगों को रूबरू करवाना है,ताकि यह पहाड़ के लोगों के आर्थिकी का माध्यम बन सके ।विद्यालयों में मोटे अनाज के रूप में गढ़ दिवस मनाया जाने का प्रावधान है ,प्रधानमंत्री पोषण निर्माण योजना के अंतर्गत बच्चों को स्थानीय उत्पादन जैसे झंगोरा, मड़वा, चौलायी,भट्ट ,सोयाबीन आदि स्थानीय खाद्य पदार्थों से तैयार व्यंजन तथा अन्य तरह के कंडाली का सांग,भटवानी,भट्ट की चूरू, गहथ, अंगोरा आदि पेश किए जाने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा यह योजना चलाई गई है,इस योजना के माध्यम से स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को नए-नए व्यंजन परोसे जा रहे हैं, राज्य परियोजना निदेशक उत्तराखंड देहरादून के द्वारा जनपदों में इस बाबत पत्र भेजे गए थे कि प्रत्येक विद्यालय में प्रति सप्ताह कम से कम एक दिन मोटे अनाज का प्रयोग किया जाए ताकि बच्चों को पौष्टिक भोजन प्राप्त हो सके जिससे उनके शरीर में होने वाली कमियों को प्रोटीन के द्वारा दूर किया जा सके, साथ ही साथ राज्य के कृषकों को स्थानीय उत्पादों का उचित मूल्य मिलने से पर्वतीय क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या के साथ-साथ राज्य में पलायन जैसी जटिल समस्या का भी कुछ हद तक निवारण किया जाना संभव हो सके। स्थानीय खाद्य पदार्थों का उपयोग कर बच्चों के भोजन में पोषक तत्वों को बढ़ाया जा सकता है इसलिए इस मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए गढ भोज के रूप में मनाया जा रहा है, सरकार ने मिड डे मिल के साथ सरकारी कैंटीनो में भी गढ़ भोज ज़रूरी कर दिया गया है ।जनपद नैनीताल के 1376 विद्यालयों में योजना को भलीभांति शुरू कर दिया गया है।
सात अक्टूबर से ग्यारह अक्टूबर तक नैनीताल ज़िले में गढ़भोज से लाभान्वित छात्रों की संख्या 16,407 है,जिसमें भोज आयोजित करने वाले विद्यालयों की संख्या 689 हैं।
—————————————————————
राज्य निदेशक से प्राप्त पत्र के अनुपालन में विद्यालयों को गढ भोज बनाये जाने हेतु अवगत कराया गया है
बंशीधर कांडपाल
जिला MDM प्रभारी
नैनीताल
————————————————————-
विकास खंड विद्यालय की संख्या लाभान्वित छात्र
बेतालघाट 145. 2952
कोटाबाग 52 1113
रामनगर 61. 1521
हल्द्वानी 112 3534
रामगढ़ 63. 1523
भीमताल 71 1920
धारी 59. 1223
ओखलकाण्डा 126 2621
——————————————————————-

MDM ज़िला प्रभारी बंशीधर कांडपाल

गढ़भोज भोजन थाल


गढ़भोज के अंतर्गत झंगोरे की खीर तथा गहत की दाल चावल खाते रा प्रा वि छोई के छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *