भीमताल (नैनीताल) भीमताल के हरमन माइनर स्कूल के सभागार में बुधवार को संगीत के लिए समर्पित संस्था स्पिक मैके के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ,इस अवसर पर पंडित डा गोदख़िड़ी ने बांसुरी और प. रामकुमार मिश्रा के तबले की जुगलबंदी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।कार्यक्रम का शुभारंभ प.गोदखिड़ी,प. रामकुमार ,प्रधानाचार्य के डी सिंह व अनुसूया साह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया स्पिक मैके संस्था द्वारा विद्यार्थियों को संगीत एवं शास्त्रीय संगीत के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य सभी राज्यो में
भारतीय संगीत, शास्त्रीय संगीत,नृत्य,योग, ध्यान,शिल्प को
बढ़ावा देना है । कार्यक्रम का संचालन ज्योति फुलारा और वंशिका ने किया ।इस अवसर पर शिक्षक,शिक्षिकाएं व विधार्थी उपस्थित थे ।

हरमन माइनर स्कूल में दीप प्रज्वलित करते मुख्य अथिति