सकुला गांव में कैडा ने किया नव निर्मित सड़क का लोकार्पण

कई समय से सड़क को लेकर ग्रामीणों की माँग थी

भीमताल। बुधवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा पस्तोला के साकुला में विधायक निधि से बने नवनिर्मित मोटर मार्ग का लोकार्पण किया।जानकारी देते हुए विधायक ने बताया की साकुला गांव के ग्रामीण लंबे समय से मोटर मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे। मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त हुआ था। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते विधायक निधि से पैसा स्वीकृत कराने के उपरान्त टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य भी पूरा करा लिया गया,विधायक कैड़ा ने लोकार्पण के दौरान ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। और अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस दौरान आनंद बल्लभ पलडिया, गंगा दत्त, राजू पलडिया, भास्कर पांडे, नारायण पांडे, गिरीश पलडिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *