कार्यकर्ताओं के बदौलत जीतेंगे निकाय और लोकसभा चुनाव

पत्रकारिता राजनीति व्यापार

भीमताल में भाजपा मंडल अध्यक्ष का हुआ स्वागत

भीमताल (नैनीताल)। सिद्धी विनायक बैंकेट हॉल में शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष कमला आर्या का कार्यकर्ताओं की ओर से फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमला आर्या ने कहा कि संगठन ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी है। आर्या ने कहा कि आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द मंडल कार्यकारिणी का गठन कर लोगों को सरकार की विकास नीतियों से अवगत कराया जाएगा ‌ विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जहा कार्यक्रर्ता को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने को कहा। पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, जिला मंत्री नितिन राणा, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री भावना मेहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीना आर्या ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में जिला मंत्री प्रकाश आर्या, योगेश तिवारी, पुष्कर महरा,दिनेश सांगुड़ी, पंकज जोशी, अनिल चनौतिया, पंकज उप्रेती, कमल जोशी, गोपाल कृष्ण भट्ट, मुक्ता खड़का, सुनीता पांडे, आशा उप्रेती, भावना नौलिया, सीमा बोरा, गीता रावत, हेमा पढालनी, प्रकाश आर्य, शिप्रा जोशी, विनीत जोशी, रवि कुमार, गौतम मटियाली, रमेश पलड़िया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भीमताल (नैनीताल)। सिद्धी विनायक बैंकेट हॉल में शुक्रवार को भाजपा

मंडल अध्यक्ष कमला आर्या का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *