36 खिलाड़ियों ने जीती कराटे में कलर बेल्ट

भीमताल : औरों मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित कराटे बेल्ट टेस्ट में 36 खिलाड़ियों ने विभिन्न कलर बेल्ट हासिल कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
टेस्ट में जीवा बोरा, विहान दत्ता, सुमैध जोशी, ज़ेन अवा, अहाना पॉल, अधृत पॉल, अहाना किशोर, मयंक चंद्रा, जिगर जांगड़ा, नवनीत बोरा ने येलो बेल्ट प्राप्त की। शौर्य सिंह नागरकोटी, रूद्र विश्नोई, अवंतिका चंद्रा, हर्षित शर्मा ने ऑरेंज बेल्ट, सिजल आर्य, हृदयांश शर्मा, प्रत्यक्ष बर्गली ने ग्रीन बेल्ट, सान्वी गोस्वामी, तनिष्का गोस्वामी, पूजा बोरा, भाविका चौधरी ने पर्पल बेल्ट, रुशंका रौतेला और मानवी राणा ने ब्लू बेल्ट प्राप्त की।
इसके अलावा, महिम गोस्वामी को जूनियर ब्राउन बेल्ट और विवान पांडे, अमयस रंजन, जयन्त भगवाल को सीनियर ब्राउन बेल्ट प्रदान की गई।
पीयूष कपिल, चैतन्य कुल्याल, गरिमा जोशी, प्रव्या शर्मा, नक्षिता पांडे, प्रांजल कुल्याल, हितेश सनवाल और युगल किशोर सनवाल ने सीनियर मोस्ट ब्राउन बेल्ट हासिल की।
आरोह कुलेठा ने अपने प्रदर्शन से ब्लैक टच प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में राकेश कुमार और सैनसाई अनीता बोरा ने निभाई। सिकाई इंडिया के महासचिव सिहान हिमांशु कुलेठा ने सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कराटे आत्मरक्षा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, विशेष रूप से बालिकाओं के लिए यह आज के समय में अत्यंत उपयोगी है।

इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और उनके परिवारों को निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चुनौतियां समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *