भीमताल में 15 दिन में हल करें सीवर की समस्या : कमिश्नर

कमिश्नर ने भीमताल क्षेत्र का निरीक्षण किया

टीआरसी के पास अवैध निर्माण ध्वस्त करने के आदेश

केएमवीएन की भूमि पर अगर कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई

भीमताल : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को भीमताल क्षेत्र का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने भीमताल के तल्लीताल स्थित टीआरसी के पास एक बिल्डर की ओर से किए जा रहे अवैध निर्माण पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों से 15 दिनों के अंदर निर्माण कार्य को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही केएमवीएन के पर्यटक हाउस में पहुंचे कमिश्नर रावत को केएमवीएन के अधिकारियों की ओर से केएमवीएन की भूमि पर एक बिल्डर की ओर से गेट नहीं लगाने की शिकायत की। साथ ही बिल्डर की भूमि पर केएमवीएन की भूमि होनी की भी शिकायत की। कमिश्नर ने एसडीएम से उक्त भूमि की संयुक्त जांच कराने को कहा। साथ ही कहा अगर भूमि पर कब्जा मिला तो उसको नोटिस भेजने को कहा। साथ ही प्राधिकरण से जांच में कमियां मिलने पर नक्शा निरस्त करने को कहा। कमिश्नर ने भीमताल झील किनारे गंदगी देखने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए झील की गंदगी साफ करने को कहा। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से झील किनारे टूटी रेलिंगों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने कमिश्नर ने जलसंस्थान विभाग की ओर से सीवर की समस्या हल नहीं करने की शिकायत की। कमिश्नर ने 15 दिन के अंदर अधिकारियों से सीवर की समस्या हल करने को कहा। व्यापारी नेता सौरभ रौतेला, पंकज जोशी, नितेश बिष्ट, सतीश लाल वर्मा, पूरन बृजवासी ने भीमताल में सीएम घोषणा के बाद भी पार्किंग नहीं बनने की समस्या रखी। कमिश्नर ने बताया कि झील किनारे मत्स्य विभाग की जिस भूमि पर पार्किंग का चयन किया था उसकी मिट्टी पार्किंग के उपयोग के लिए बेहतर नहीं पाई गई है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण से मत्स्य विभाग की दूसरी भूमि और डांठ पर इंटर कॉलेज के मैदान में पार्किंग को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द पार्किंग बनाई जाएगी। कमिश्नर ने तल्लीताल में सीएचसी का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने सीएचसी के पास खाली भूमि पर पार्किंग निर्माण को लेकर कार्रवाई की बात कहीं। कमिश्नर ने ईओ से भीमताल की खराब स्ट्रीट लाइटों को सही कराने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *