भीमताल(नैनीताल)। जिले में सोमवार को रामनगर, कोटाबाग, हल्द्वानी और भीमताल ब्लॉक में दूसरे चरण का पंचायत चुनाव होना है। पंचायत चुनाव के लिए कोटाबाग की 31, भीमताल की चार और रामनगर की एक पोलिंग पार्टियां आपदा की दृष्टि और मतदान केंद्र दूर होने के चलते शनिवार को ही रवाना हो जाएंगी। जबकि शेष पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना होंगी। पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार को मतदाता ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य को वोट देंगे। वहीं 31 जुलाई को मतगणना होगी।