शादी के बाद वापस नहीं लौटी डॉक्टर पर विभाग करेगा कार्यवाही

भीमताल सीएचसी में तैनात डॉक्टर से छह महीने से नदारद

स्वास्थ्य विभाग ने भेजा नोटिस

भीमताल (नैनीताल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में तैनात महिला डॉक्टर अपनी शादी के बाद से अभी तक काम पर वापस नहीं लौटी है। डॉक्टर के छह महीने बाद भी वापस नहीं लौटने पर अब स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए महिला डॉक्टर को नोटिस भेजे हैं। नोटिस भेजने के बाद भी महिला डॉक्टर की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। जबकि भीमताल सीएचसी के चिकित्सकाधिकारी की ओर पूर्व में कई पत्र और मोबाइल फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे संपर्क करने की कोशिश की है। लेकिन महिला डॉक्टर को लेकर अभी तक कोई पता नहीं चल पा रहा है। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि महिला डॉक्टर की ओर से पत्र का कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा अगर डॉक्टर मेडिकल पर है तो वह मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत हो सकती है। डॉ. पंत ने कहा कि जल्द पत्र का जवाब नहीं दिया गया तो महिला डॉक्टर को हटाया दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *