विधायक कैड़ा करेंगे शिलान्यास
भीमताल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में पार्किंग नहीं होने से नगर के लोगों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। साथ ही तल्लीताल में जाम की स्थिति बनी रहती थी। हॉस्पिटल में पार्किंग नहीं होने से मरीजों, डाक्टरों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते थे। विधायक राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर तल्लीताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पार्किंग निर्माण के लिए जिला योजना में प्रस्ताव रखा था। इसके तहत जिला योजना से 76 लाख 45 हजार रुपये पार्किंग निर्माण के लिए स्वीकृत हो गये है। पूर्व में कई बार टैंडर लगने बाद कैंसिल हो गए थे। विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को टैंडर प्रकिया पुरी करने को कहा था। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि बुधवार को हॉस्पिटल में पार्किंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।