नौकुचियाताल के होम स्टे संचालकों ने की मांग
भीमताल। नौकुचियाताल क्षेत्र के स्थानीय होम स्टे संचालकों ने बाहरी व्यक्तियों की ओर से बिना अनुमति लिए होम स्टे चलाने वालों पर कार्यवाही की मांग सीडीओ से की है। नौकुचियाताल के होम स्टे संचालक महेश जोशी ने बताया कि नौकुचियाताल क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों की ओर से बिना अनुमति के होम स्टे चलाए जा रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि बाहरी व्यक्तियों की ओर से संचालित होम स्टे से स्थानीय होम स्टे संचालकों के कारोबार में असर पड़ रहा है। उन्होंने सीडीओ से बाहरी व्यक्तियों की ओर से बिना अनुमति के चलाए जा रहे होम स्टे पर कार्यवाही की मांग की है।