हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला

भीमताल । नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल मिनी स्टेडियम भीमताल में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के विरोध में मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। साथ ही नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। भारत सरकार को बांग्लादेश के साथ राजनयिक संबंध तोड़ देने चाहिए और बांग्लादेश को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोठी, निवर्तमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, जिला युवा उपाध्यक्ष नीरज कुमार, विपिन सनवाल, युवा विधानसभा अध्यक्ष सूरज मेहरा, जिला सचिव आशा आर्य, रीना आर्य,राकेश बृजवासी, गुंजन रौतेला, कुमुद बृजवासी, गीता आर्य, सरिता आर्या, रमलाल विजय नेगी, दीवान राम, माजिद, राहिल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *