भीमताल : हरमन माइनर स्कूल, भीमताल में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ध्वज को सुबह 9 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने फहराया।
प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने राष्ट्र के प्रति ईमानदारी और समर्पण से अपनी जिम्मेदारियों को निभाए। उन्होंने कहा कि यही सच्ची देशभक्ति है। साथ ही सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत माहौल बना रहा, और सभी ने देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रकट किया।