होप फाउंडेशन ने भीमताल में बांटी किट
भीमताल। होप फाउंडेशन दिल्ली की ओर सोमवार को भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढुंगशिल के खैरोला में वन्यजीवों से बचाव के लिए 300 ग्रामीण महिलाओं को टार्च, सीटी और रेडियम युक्त जैकेट वितरित की। होप फाउंडेशन के डॉ. आसित खन्ना ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में वन्यजीवों और मानव संघर्ष बढ़ने लगा है। इससे वन्यजीव ग्रामीणों को हमला कर मौत के घाट तक उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों का आबादी क्षेत्र में बढ़ता दखल चिंता का विषय है। इसके लिए होप फाउंडेशन की ओर से भीमताल और रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में वन्यजीवों से ग्रामीणों के बचाव के लिए सुरक्षा किट बांटे गए हैं। खन्ना ने कहा कि 300 महिलाओं को सीटी, टार्च और रेडियम युक्त जैकेट दी गई है। उन्होंने कहा कि रेडियम जैकेट पहनने से खेतों और जंगलों से चारा लाते समय वन्यजीवों के हमलों पर रोकथाम की जा सकती हैं। खन्ना ने कहा कि रेडियम जैकेट पहनने से अगर कोई भी वन्यजीव महिला पर हमला करने का प्रयास करेगा तो जैकेट का रेडियम उसकी आंखों पर चमकने से वह हमला नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि इसलिए महिलाओं को किट बांटे गए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, गोपाल कृष्ण भट्ट, लीला शर्मा, सरस्वती देवी, ज्योति भट्ट, बसंती देवी, कमला मेहता शामिल रहीं।