जिले में परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 31 केंद्र
तीन नोडल अधिकारी कराएंगे सफल परीक्षा
भीमताल। जिले में 30 नवंबर को आयोजित होने वाली डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने 31 परीक्षा केंद्र बना लिए हैं। विभाग की ओर से बनाए गए 31 परीक्षा केंद्रों में 8863 छात्र डीएलएड की प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए हल्द्वानी के खंड शिक्षाधिकारी तारा सिंह, रामनगर के खंड शिक्षाधिकारी हवलदार प्रसाद और धारी के खंड शिक्षाधिकरी अंशुल बिष्ट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य शिक्षाधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने कहा कि डीएलएड की प्रवेश परीक्षा 30 नवंबर को होनी है। टम्टा ने कहा कि 31 परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल संचालन को तीन नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। टम्टा ने कहा कि परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित होगी।