सीडीओ ने लोगों को सौंपी मकानों की चाबी

पीएम आवास योजना के प्रमाण पत्र सौंपे

भीमताल । सीडीओ अशोक कुमार पांडेय ने बुधवार को विकास भवन में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मकानों के प्रमाण पत्र के साथ चाबी सौंपी। सीडीओ ने कहा कि बुधवार को हर ब्लॉक में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ दिया गया। पांडेय ने कहा कि जिले में प्रथम चरण में 4500 आवास का लाभ लोगों को दिया जा चुका है। 32 लाभार्थियों को जल्द इसका लाभ दिया जाएगा और दूसरे चरण के लाभार्थियों का सर्वे कर पीएम आवास योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लाभार्थियों को केंद्र सरकार से आवास योजना के लिए 1.12 लाख रुपये, शौचालय के लिए 12 हजार का लाभ दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *