ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान, शिविर में 94 शिकायतें दर्ज

भीमताल । विकास खण्ड बेतालघाट के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जितुवा पीपल में मंगलवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और आपदा संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शिविर में कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं। उप जिलाधिकारी कैंचीधाम मोनिका ने संबंधित विभागों को समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ग्राम विकास विभाग ने 41 लोगों को बीपीएल कार्ड और 10 लोगों को स्वच्छता किट प्रदान की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजय बोरा, तहसीलदार नेहा टम्टा, खंड विकास अधिकारी पंकज जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *