पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापारियों ने लगाए पेड़

भीमताल में मिनी स्टेडियम लगाए पेड़

भीमताल(नैनीताल)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भीमताल के व्यापारियों ने सोमवार को मिनी स्टेडियम भीमताल में पर्यावरण संरक्षण के लिए छायादार पेड़ लगाए। विधायक राम सिंह कैड़ा ने व्यापारियों की मुहिम की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से आगे आकर पेड़़ों का संरक्षण करने को कहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि नगर के व्यापारियों के सहयोग से पेड़ लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी व्यापारी पेड़ लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगाए गए पेड़ों का संरक्षण किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, नितिन राणा, मनोज भट्ट, प्रदीप पाठक, शुभम नैनवाल, प्रवीण पटवाल, अखिलेश सेमवाल, सूरज मेहरा, भास्कर भगवाल, हिमांशु रौतेला, बीना आर्या, नीमा नेगी, जीवंती आर्या, कुलदीप बोहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *