स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुआ जन-जागरूकता कार्यक्रम

छात्राओं ने ली गंगा स्वच्छता की शपथ, निकाली प्रभात फेरी

भीमताल । जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद नैनीताल में विभिन्न स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों ने नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने गंगा स्वच्छता शपथ लेकर गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा स्वच्छता जन-जागरूकता गतिविधियाँ भी की गईं, जिनमें पोस्टर प्रदर्शनी, नारे लेखन और सामूहिक संकल्प जैसे आयोजन शामिल रहे।
इसी क्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने हेतु सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। ये सभी कार्यक्रम जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला गंगा समिति नैनीताल के निर्देशन में, सदस्य सचिव/प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति नैनीताल के समन्वय से संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनमानस में स्वच्छता, एकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक चेतना जागृत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *