भीमताल, 31 जुलाई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित होम स्टे और गेस्ट हाउसों का सघन निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान कुल छह इकाइयों का सत्यापन किया गया।
जांच में एक इकाई द्वारा नियमावली का उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया, जबकि तीन इकाइयों पर प्रति इकाई ₹10-10 हजार का अर्थदंड लगाया गया। वहीं दो इकाइयां सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होती मिलीं।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित सभी होम स्टे एवं गेस्ट हाउसों का नियमित भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन विभाग की नियमावली का उल्लंघन करने वाली किसी भी इकाई के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान इन्जा गेस्ट हाउस को नोटिस जारी किया गया। जी.पी. गेस्ट हाउस, लेक थैरेपी होम स्टे और सूर्या हॉलिडे होम पर ₹10-10 हजार का अर्थदंड लगाया गया। वहीं ग्वान होम स्टे और एल्फिन गेस्ट हाउस निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पाए गए।