श्री रामलीला कमेटी के सचिव चंदन सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित

भीमताल : श्री रामलीला कमेटी तल्लीताल ने अपने सचिव और प्रख्यात रंगकर्मी चंदन सिंह बोहरा (59) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सोमवार को आयोजित शोकसभा में कमेटी के सदस्यों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
वक्ताओं ने कहा कि चंदन सिंह बोहरा बीते 45 वर्षों से रामलीला कमेटी के सक्रिय सदस्य और पदाधिकारी थे। उन्होंने रामलीला में कई अद्भुत और प्रभावशाली किरदार निभाए और अपनी हास्य भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता। उनके जाने से न केवल रंगमंच को, बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकसभा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश लाल वर्मा, जीवन लाल चौधरी, महेश जोशी, इंद्रजीत सिंह बिष्ट, राकेश पांडे, प्रवीण पांडे, घनश्याम साह, कुलदीप बोहरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने चंदन सिंह बोहरा के समर्पण और योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका स्थान कोई नहीं भर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *