ओखलकांडा के नाराज अभिभावकों ने दे दी आंदोलन की चेतावनी

ओखलकांडा के कैड़ागांव में शिक्षकों की कमी

भीमताल । ओखलकांडा विकासखंड के कैड़ागांव हाईस्कूल में शिक्षकों के नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने 25 अक्तूबर तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की बात कहीं है। पूर्व ग्राम प्रधान मदन नौलिया और प्रधान प्रतिनिधि नरेश कुमार ने कहा कि कैड़ागांव हाईस्कूल में अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों के नहीं होने से बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में तैनात शिक्षक को ही प्रभारी प्रधानाचार्य का काम भी देखना पड़ रहा है। नौलिया ने कहा कि सांसद, विधायक, शासन-प्रशासन के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लंबे समय से शिक्षकों की तैनाती करने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। नौलिया ने बताया कि 25 अक्तूबर तक विद्यालय में शिक्षक नहीं भेजे गए तो सीईओ कार्यालय के बाहर अभिभावकों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *