सीडीओ ने ग्रोथ सेंटरों की प्रगति के लिए नियुक्ति किए नोडल अधिकारी
भीमताल । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और अन्य विभागों के माध्यम से जनपद में संचालित ग्रोथ सेंटरों की प्रगति पर नजर रखने के लिए सीडीओ अशोक कुमार पांडे की ओर से 21 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सीडीओ की ओर से गठित किए गए नोडल अधिकारी ग्रोथ सेंटरों की प्रगति को लेकर विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर सीडीओ को सौंपेंगे। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने बताया कि जनपद में एनआरएलएम और अन्य विभागों के द्वारा ग्रोथ सेंटरों और आजीविका संघ का संचालन महिला सूमहों की महिलाओं की ओर से किया जा रहा है। सीडीओ ने कहा कि ग्रोथ सेंटर में महिलाओं की ओर से पहाड़ी उत्पादों को तैयार कर उनकी ब्रिकी की जाती है। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी ग्रोथ सेंटरों का निरीक्षण कर ग्रोथ सेंटरों की प्रगति को कैसे विकसित किया जा सके इसको लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। सीडीओ ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर ग्रोथ सेंटर को नए तरीके से विकसित करने का काम किया जाएगा।